Friday, March 27, 2026
Home कोरबा अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा व लायंस क्लब बालकोनगर के संयुक्त...

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा व लायंस क्लब बालकोनगर के संयुक्त तत्वावधान में सहभोज व 5 सौ कंबल का किया वितरण, शामिल हुए छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद सदस्य रघुराज सिंह उइके

कोरबा , (खटपट न्यूज) ।

कोरबा – ग्राम कपोट के आश्रित मोहल्ला सोनारडीह में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा व लायंस क्लब बालकोनगर के संयुक्त तत्वावधान में 5 सौ बुजुर्गों को सहभोज व कंबल वितरण किया गया। शमिल हुए छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद सदस्य रघुराज सिंह उइके। जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित गोपाल केडिया, विनोद गर्ग, कैलाश गुप्ता,बीरबल सिंह,दीपक सिंह, पुष्पराज ठाकुर,घूरसाय रजक, सरपंच मरकाम, सचिव सुनील जायसवाल, दिलीप पटेल, श्रवण यादव, धनंजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement Carousel