Monday, March 23, 2026
Home कोरबा अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग पर खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की...

अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग पर खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत

कोरबा (खटपट न्यूज)। अंबिकापुर-कटघोरा नेशनल हाइवे में लमना के समीप हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। शनिवार सुबह अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग में खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार कार जा टकराई। घटना में उदयपुर के शिक्षक रमेश सिंह, पेट्रोल पंप संचालक, ट्रांसपोर्टर व ठेकेदार पंकज झा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

एक अन्य को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा जा रहा था पर उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। सभी रायपुर से वापस अंबिकापुर लौट रहे थे। मृतक पंकज झा रहने रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे। मैनपाट में स्वदेश दर्शन योजना के तहत पर्यटन ग्राम विकास का कार्य भी वही करा रहे थे। यह घटना बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। उदयपुर से स्वजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इस मार्ग में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की वजह से मौत की घटनाएं हो रही।

Advertisement Carousel