
कोरबा, (खटपट न्यूज )। अंकुरण फाउंडेशन के डायरेक्टर आरपी नगर निवासी अंकित शर्मा 14 जून को अपने जन्मदिवस पर विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। अंकित शर्मा ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। अंकुरण फाउंडेशन के चिकित्सक सदस्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा, अन्वय पांडेय, एवं जयप्रकाश अग्रवाल सहित 12 लोगों ने भी रक्तदान किया। डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने कहा कि अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ,अपनों की पुण्यतिथि पर अवश्य रक्तदान करना चाहिये जिससे न केवल मन को शान्ति मिलती है, बल्कि हमारे रक्त से किसी की जान बच सके तो इससे बड़ा पुण्य का काम कोई हो ही नहीं सकता। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ.जी.एस. जात्रा, लैब टैक्नीशियन संतोष सिंह, अरुण कंवर, भगवती कोसले, गीता पटेल, उमा कर्ष, भरत जायसवाल, सूरज सिदार, काउंसलर श्रीमती वीणा मिस्त्री ने अपना मत्वपूर्ण योगदान दिया।















