अंकित बने जेसीआई कोरबा सेंट्रल के अध्यक्ष, अन्य पदों के लिए भी हुआ निर्वाचन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जेसीआई कोरबा सेंट्रल के वर्ष 2020 का अवार्ड सेरेमनी व वर्ष 2021 का चुनाव 15 दिसम्बर को हॉटल हेरिटेज इन में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष 2020 जेसी अंकित केडिया ने वर्ष भर संस्था को अपना सम्पूर्ण सहयोग देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

वर्ष 2021 के नेतृत्व हेतु जेसीआई कोरबा सेंट्रल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी जेसी आशीष टमकोरिया, जेसी नितिन सब्बरवाल, जेसी सीए आशीष अग्रवाल व जेसी मोहित खटोर के नेतृत्व में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चुनाव में सर्वसम्मति से जेसी अंकित टमकोरिया को वर्ष 2021 हेतु जेसीआई कोरबा सेंट्रल का अध्यक्ष चुना गया। जेसिरेट गुरप्रीत कौर को जेसिरेट विंग की अध्यक्षा व जु.जेसी मोहित सिंघल को जु. जेसी विंग के अध्यक्ष पद हेतु चुना गया।

साथ ही जेसीआई कोरबा सेंट्रल की पूरी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जेसी उत्कर्ष अग्रवाल सचिव, जेसी आनंद अग्रवाल उपाध्यक्ष प्रबंध, जेसी प्रियम अग्रवाल उपाध्यक्ष समाज सेवा, जेसी सीए अभिषेक अग्रवाल उपाध्यक्ष व्यवसाय, जेसी धीरज गुप्ता उपाध्यक्ष इंटरनेशनल, जेसी रोहित असरानी कोषाध्यक्ष, जेसी सीए अंकित अग्रवाल निर्देशक प्रबंध, जेसी अंशुल अग्रवाल निर्देशक समाज सेवा, जेसी सीए त्रिलोकी नाथ बजाज निर्देशक व्यवसाय, जेसी कविता सोनी निर्देशक व्यक्तित्व विकास, जेसी रौनक अग्रवाल निर्देशक इंटरनेशनल, जेसी विवेक अग्रवाल निर्देशक विकास एवं विस्तार तथा जेसी कपिल विश्वकर्मा को ग्रीटर पद हेतु चयनित किया गया। वर्ष 2021 के अध्यक्ष जेसी अंकित टमकोरिया द्वारा संस्था को अपना सम्पूर्ण योगदान देने की बात कही गयी व नव निर्वाचित टीम के साथ मिलकर आने वाले वर्ष में संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बात कही।

Advertisement Carousel