कोरबा (खटपट न्यूज)। नगर के गांधी चौक कोरबा निवासी व जलाराम भोजनालय के संचालक त्रिभुवन चौहान के छोटे भाई कन्हैया चौहान पिता स्व. नरसिंह चौहान का 67 वर्ष की आयु में 22 अक्टूबर को दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। वे अपने पीछे पत्नी सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए है। वे घनश्याम चौहान व खुशाल चौहान के भाई थे। उनकी अंतिम यात्रा गांधी चौक जलाराम भोजनालय स्थित निवास से 23 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 10.30 बजे निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुहेला में दी 459 करोड़ रुपए...
मुख्यमंत्री ने 178 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और 97 कार्यों का लोकार्पणसुहेला में नवीन महाविद्यालय भवन के लिए 5 करोड़ रुपए सहित विभिन्न...

















