रायपुर में जनजातीय समाज के आयोजन में शामिल हुए रघुराज सिंह

रायपुर (खटपट न्यूज)। जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान का आयोजन न्यू कन्वेशन हॉल सर्किट हाउस सिविल लाइन रायपुर में किया गया। जिसमें रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। बिरसा मुंडा के जन्मदिन के अवसर पर 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे। अध्यक्षता कर रहे जल एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, संसदीय कार्य, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया। उच्च शिक्षा विभाग सचिव प्रसन्ना आर और कोरबा जिले के वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके शामिल हुए।

Advertisement Carousel