मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग समिति के सदस्य बने पत्रकार दिनेश राज


कोरबा (खटपट न्यूज)। स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग समिति का गठन किया गया है। शहर के पत्रकार एवं कोरबा प्रेस क्लब के पूर्व सचिव दिनेश राज को एंटी रैगिंग समिति का सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने सूचना जारी की है। समिति कॉलेज में रैगिंग की रोकथाम एवं अनुशासन बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। श्री राज ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में बेहतर वातावरण बनाए रखने में सहयोग के लिए उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उनका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर छात्र हित में कार्य करेंगे। श्री राज की नियुक्ति से प्रेस जगत में हर्ष व्याप्त है। 

Advertisement Carousel