Friday, October 16, 2026
Home कोरबा नवीन ने दी गुरू घासीदास जयंती की शुभकामनाएं

नवीन ने दी गुरू घासीदास जयंती की शुभकामनाएं

कोरबा (खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल ने बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बाबा गुरु घासीदास की 266 वी जयंती पर अपनी शुभकामना में नवीन पटेल ने कहा है कि बाबा गुरु घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का जो संदेश दिया है वह युगों-युगों तक प्रसांगिक है। उन्होंने लोगों को सत्य का मार्ग दिखाया। बाबा गुरु घासीदास के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही समाज और देश का विकास हो सकता है। हम सभी को उनके बताए हुए रास्तों का अनुकरण करना चाहिए।

Advertisement Carousel