Thursday, April 16, 2026
Home Uncategorized डीएसपी पदोन्नत आरआई संजय की वर्दी में लगा सितारा

डीएसपी पदोन्नत आरआई संजय की वर्दी में लगा सितारा

कोरबा(खटपट न्यूज़)। राज्य शासन के गृह पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 14-09-2021 के माध्यम से कोरबा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक संजय साहू को भी उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। डीएसपी मुख्यालय पदोन्नति उपरांत जिला पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल, डीएसपी मुख्यालय एस. एस. ठाकुर के द्वारा वर्दी पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान निरीक्षक एस. एस. पटेल व अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel