Monday, August 24, 2026
Home कोरबा ट्रेलर की ठोकर, महिला की मौत, पति व बेटी बाल-बाल बचे

ट्रेलर की ठोकर, महिला की मौत, पति व बेटी बाल-बाल बचे

0 पाली -दीपका मुख्य मार्ग फ़िर हुआ खून से लाल
कोरबा(खटपट न्यूज़)। पाली-दीपका मुख्य मार्ग में ग्राम नुनेरा मुख्य मार्ग में दीपका की ओर जा रहे दो पहिया सवार जिसमे पति पत्नी बेटी सवार थे की पाली की ओर से ही आ रही ट्रेलर क्रमांक CG10AK3572 के चालक ने तेज़ गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन करते हुए दो पहिया सवार को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दिया दो पहिया में सवार वंदना कंवर 26 ग्राम अमगाँव निवासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। उसका पति संदीप कंवर और करीब 3 वर्ष की बेटी सही सलामत है। मौके पर तहसीलदार हरदी बाजार एवं थाना पाली स्टाप दल बल समेत घटना स्थल पहुंच गये थे मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement Carousel