कोरबा-दीपका (खटपट न्यूज)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दीपका क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने गांधी उद्यान गेवरा एवं आजाद चौक दीपका में कार्यक्रम आयोजित किया। गांधी उद्यान में स्थित गांधी प्रतिमा पर एल्डरमेन केदार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूरजदास मानिकपुरी, जिला महामंत्री तनवीर अहमद, अनिरूद्ध सिंह, अशोक राठौर, रसूल मोहम्मद, बांके बिहारी, सुरेश साहू, पार्षद रामकुमार कंवर, ईस्तेखार अली, अफजल अली, कुलदीप तिवारी, बालेन्द्र, लोकेश राठौर, तारकेश्वर मिश्रा, भरत मिश्रा, दिलीप मिश्रा, सुनील शर्मा आदि ने पुष्पमाला अर्पण किया। आजाद चौक दीपका में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी के छाया चित्र पर समस्त कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर याद किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में हाथरस की मनीषा वाल्मिकी के साथ हुए गैंगरेप एवं जघन्य हत्या के लिए दोषी लोगों को फांसी की मांग कर योगी आदित्यनाथ सरकार की संदिग्ध भूमिका के लिए कड़ी निंदा की गई। मनीषा को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। यूपी पुलिस द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ किए गए बर्बरतापूर्ण कार्यवाही और हाथरस नहीं जाने देने के लिए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर जीवराखन, करम सिंह राजपूत, नवनीत तिवारी, मो. यासीन, जुनैद अख्तर, रामा सिंह, यशवंत साहू, खगेस बरेठ आदि उपस्थित थे।